छपरा में ईंट-भट्ठा संचालक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

बिहार के सारण जिले में बेखौफ अपराधियों ने रविवार को छपरा-सीवान मुख्य पथ पर नयका बाजार के समीप ईंट भट्ठा संचालक रणविजय सिंह उर्फ धड़का सिंह को गोली मारी दी। अपराधियों द्वारा मारी गई धड़का सिंह के बांह में गली। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल धड़का सिंह को सदर अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया।

धड़का सिंह दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के निवासी हैं। घायल अवस्था में उन्होंने बताया कि मैं स्कॉर्पियो में बैठकर अपने घर से चिमनी होकर कोपा के रास्ते छपरा जा रहा था, तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पहले मुझे रोकने का प्रयास किया। उसके बाद हत्या के नियत से मुझ पर फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले तीनों अपराधियों को पहचानते हैं। हालांकि घटना का स्पष्ट कारण साफ नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग छपरा सदर अस्पताल पहुंचे। खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। 

अन्य समाचार