विश्वकर्मा में राजनीतिक चेतना का है अभाव : रामभरोसे शर्मा

सहरसा। विश्वकर्मा काष्ट शिल्पी विकास समिति सहरसा का जिला सम्मेलन सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत कला भवन में संपन्न हो गया जिसका उद्घाटन संस्था के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक शिवपूजन ठाकुर एवं नवीन शर्मा पंचायत समिति सदस्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा एवं गणेश मिस्त्री नगर पार्षद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रदेश महासचिव रामभरोस शर्मा ने बताया कि आजादी के 74 वर्ष बाद भी यह समाज राज्य सत्ता से दूर है। कोई भी पार्टी टिकट नहीं देती है। हमारे लोगों में राजनीतिक चेतना का अभाव है। विश्वकर्मा समाज कास्ट शिल्पी कर्मी को गोलबंद कर राज्य सत्ता में भागीदारी के लिए 1988 से गोलबंद करती आ रही है। यह संगठन राज्य के सभी 38 जिलों में संगठित है। इस समाज के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 में बिहार संशोधन अधिनियम 19/1990 बनाकर समाज के पेशा पर रोक लगाने का काला कानून बना दिया गया था। इसके लिए संगठन पूरे राज्य में आंदोलन किया और काले कानून पर रोक लगाया। उन्होंने कहा कि 20 एवं 21 मार्च 2021 को बेगूसराय टाउन हॉल में होने वाले राज्य अधिवेशन में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि संगठन ने इस समाज को ओबीसी का लाभ दिलाया है। विजेंद्र शर्मा ने आगामी पंचायत चुनाव में एक होकर पंचायत चुनाव लड़ने का आह्वान किया। वार्ड पार्षद गणेश मिस्त्री ने बताया कि पंचायत स्तरीय संस्थान में प्रवेश कर गए हैं एवं विधायिका में प्रवेश पाने के लिए गोलबंद होना है। सम्मेलन को जगदीश शर्मा, विजेंद्र शर्मा, जवाहर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य नवीन शर्मा, संतोष कुमार, अनिल शर्मा, महेंद्र भक्त, डॉ विजय शर्मा, विनोद शर्मा ने भी संबोधित किया।
नए जिला कमेटी के लिए विजेंद्र शर्मा, गोवर्धन शर्मा, इंजीनियर रामेश्वर ठाकुर, कारीलाल शर्मा के संरक्षक, गणेश मिस्त्री अध्यक्ष, मिथिलेश शर्मा, संतोष शर्मा, रामदेव शर्मा, राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष चुने गए हैं। वही अनिल शर्मा जिला सचिव बनाए गए हैं। कोषाध्यक्ष रंजीत शर्मा, जवाहर शर्मा, सकलदेव शर्मा, नवीन शर्मा पंचायत समिति सदस्य सहायक सचिव चुना गया है। इसके अलावा 30 सदस्य जिला कमेटी का भी गठन किया गया।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार