हथुआ में मृत महिला की हुई पहचान, पति हिरासत में

हथुआ।थाने के मछागर जगदीश चंवर में मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान बुधवार को हो गयी। मृतका की पहचान मीरगंज थाने की सेमरांव पंचायत के बिगही जगदीश गांव के अशोक यादव की 40 वर्षीय पत्नी लालमती देवी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने महिला के पति अशोक यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि महिला का पति मछागर जगदीश गांव के चंवर स्थित एक विद्यालय में काम करता था। महिला के शव मिलने के बाद भी परिजनों द्वारा शव की पहचान नहीं की गयी, जिसके लेकर पुलिस ने पति को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया। हालांकि पूछताछ में अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। महिला के दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। ज्ञात हो कि रविवार की दोपहर में कुछ चरवाहे पशु लेकर चंवर में गए थे तो वहां एक महिला का शव चंवर में देखा। चौकीदार सूरज चौधरी के बयान पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

अन्य समाचार