तीन पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की कवायद

भेजी रिपोर्ट

हसनपुरा से तीन पंचायतों को नगर पंचायत बनाया जायेगा
वार्डों की विवरणी जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराया गया
हसनपुरा। एक संवाददाता
प्रखंड के तीन पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए वार्डों की विवरणी जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में पदाधिकारी जुट गए है। बता दें कि नवगठित नगर पंचायतों से सम्मिलित होने वाले ग्राम पंचायतों के वार्डों की विवरणी को जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराया गया है। जिसमें हसनपुरा ग्राम पंचायत के वार्ड 1 से 16 तक, अरंडा ग्राम पंचायत के वार्ड 1 से 12 तक और उसरी बुजुर्ग ग्राम पंचायत के वार्ड 9 से 16 तक को शामिल किया गया है। इसकी जानकारी बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह ने दी है। वहीं 2011 की जनगणना के अनुसार अरंडा पंचायत में दो राजस्व ग्राम में अरंडा व टड़ीला टोला अरंडा में 9935 व मलाहिडीह में 1043 लोग हैं। हसनपुरा में तीन राजस्व ग्राम हसनपुरा में 8152, जलालपुर 1442, करमासी 2585 लोग हैं। इसके अलावा उसरी बुजुर्ग पंचायत के उसरी बुजुर्ग में 60339 जनसंख्या है। वहीं इस नगर पंचायत से कटने वाले पंचायत को 1991 के जनगणना के अनुसार जिस पंचायत की जनसंख्या 3 हजार से कम है। उस पंचायत का नाम संशोधन के लिए जा सकता है। अगर 3 हजार से अधिक होगी तो उसी पंचायत के नाम से जाना जायेगा।
आरक्षित सीटों से महिला उम्मीदवार की जाति अनिवार्य
प्रखंड में इस बार होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला उम्मीदवारों के लिए जाति अनिवार्य कर दिया गया है। जहां महिला आरक्षित सीटों के लिए सभी पदों में क्रमशः जिला पार्षद, मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड व पंच के लिए जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया गया है। इन पदों से महिला उमीदवार अपने मायके से ही जाति प्रमाणपत्र संलग्न कर नामांकन करवायेंगी। वहीं सामान्य जाति की महिलाओं को अपनी उम्मीदवारी के लिए जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य नहीं होगा।

अन्य समाचार