Ind vs Eng 5th T20 Live: इंग्लैंड को पहले ओवर में लगा झटका, भुवनेश्वर ने लिया विकेट

नई दिल्ली, जेएनएन। India vs England 5th T20 भारत और इंग्लैड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 224 रन का स्कोर खड़ा किया। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए हैं।

भारत की पारी, रोहित-विराट का अर्धशतक
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ कप्तान विराट कोहली पारी की शुरुआत करने आए। दोनों ने मिलकर भारत के लिए दमदार शुरुआत की और पावरप्ले में 60 रन बना डाले। इसके बाद रोहित ने 32 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 34 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 64 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर वह बोल्ड हो गए।
भारत ने 9.4 ओवर में यानी महज 58 गेंद पर अपने 100 रन पूरे किए। 50 रन भारत ने 32 गेंद पर पूरा किया था। सूर्यकुमार यादव 17 गेंद पर 32 रन की शानदार पारी खेलकर बाउंड्री पर क्रिस जॉर्डन और जेसन रॉय की जोड़ी ने शानदार कैच की वजह से वापस लौटे। कप्तान ने 36 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना 28वां टी20 अर्धशतक पूरा किया।
आज के मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं है जबकि भारत ने एक बदलाव किया है। केएल राहुल को बाहर कर गेंदबाज टी नटराजन को मौका दिया गया है।
भारत का प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंग्टन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन
इंग्लैंड का संभावित प्लेइंग इलेवन
जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, सैम कुर्रन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशिद।

अन्य समाचार