समारोह में सम्मानित किए गए सूबे के मंत्री

भोरे।प्रखंड स्थित एक आवास पर रविवार को समारोह आयोजित कर सूबे के मध् निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार को फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा की नशा मुक्त बिहार बनाने के लिए समाज के लोगों का आगे आकर पहले अपना सुधार करना होगा। इसके बाद अन्य लोगों को जागरूक करते हुए शराब पीने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताना होगा। मंत्री को उचित सम्मान तब मिलेगा जब हमलोग नशामुक्त भोरे बना दें। राजेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि आप मंत्री हैं,तो जनता में आपके रहने का अहसास जरूर होना चाहिए। वहीं मुख्य अतिथि मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भी मैंने कोई वादा नहीं किया था। केवल यह कहा था कि मुझसे जितना हो पाएगा,क्षेत्र के लिए करूंगा। मैं आज भी उस वादे पर कायम हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्कण्डेय तिवारी व संचालन विश्वरंजन स्वरूप पाठक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शंभुशरण द्विवेदी ने दिया। मौके पर सुरेन्द्र तिवारी,लक्ष्मण मिश्र,शत्रुध्न प्रसाद गुप्त,पंडित बिरेन्द्र शुक्ल,सत्यप्रकाश तिवारी,आनंद मिश्र,मनोज तिवारी, विवेकानंद पाण्डेय,बिनोद सिंह, बिश्वनाथ सिंह,मुख्तार मास्टर,भृगुनाथ शुक्ल,अरबिंद मिश्र,चन्द्रिका राम, आनंद पाण्डेय,योगेंद्र तिवारी,सत्येंद्र सिंह,बृंदा सिंह कुशवाहा,बिरेन्द्र चौरसिया,भरत शाही, कृष्णा ओझा,केशव मिश्र,रामाधार कुशवाहा,संजय पाण्डेय व राकेश दुबे आदि थे।

अन्य समाचार