विशेष नामांकन अभियान का आज अंतिम दिन

रघुनाथपुर। शिक्षा विभाग की ओर से चलाए गए विशेष नामांकन अभियान प्रवेशोत्सव का आज आखिरी दिन है। 8 मार्च से 20 मार्च के बीच चलाए गए इस अभियान का विस्तार 25 मार्च तक कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतीउर रहमान ने सभी बीईओ को स्पष्ट निर्देश दे रखा है। जिले में 1 लाख बच्चों का नामांकन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका करीब 70 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

अन्य समाचार