बिहार के शिक्षा मंत्री आज दोपहर में जारी करेंगे बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज बिहार बोर्ड इंटर की तीनों स्ट्रीम, आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी करेगी। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में नतीजों की घोषणा करेंगे। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर भी उपस्थित रहेंगे। बिहार बोर्ड ने कल ही सारी तैयारी कर ली थीं। नतीजों को लेकर टेस्टिंग भी बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर कल हो गई थी, इसलिए आज नतीजे जारी होने की उम्मीद थी। बिहार बोर्ड के नतीजे सबसे पहले पाने के लिए आपको भी लाइव हिंदुस्तान पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद जैसे ही रिजल्ट जारी होगा आपको एक लाइव हिंदुस्तान एक अलर्ट भेजेगा औऱ आप उस लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। पाएं Bihar Board Inter Result 2021 का अलर्ट सबसे पहले, Registration के लिए क्लिक करें

बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 13.84 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। पिछले वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट (2020) की घोषणा 24 मार्च को ही कर दी गई थी।
यहां आप अपनी स्ट्रीम के हिसाब से नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके लिए आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों के लिंक नीचे दिए गए हैं। 
नीचे दिए गए लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
बिहार बोर्ड (आर्ट्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2021
बिहार बोर्ड (कॉमर्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2021
बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2021
बिहार बोर्ड (आर्ट्स वोकेशनल) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल रिजल्ट 2021

अन्य समाचार