स्टोक्स को मिला जीवनदान फिर भी 99 के फेर में हुए आउट, तीसरे अंपायर से हुई थी गलती

बेन स्टोक्स पहले वनडे में सस्ते में आउट हो गए थे लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने यह कसर निकाल ली। जेसन रॉय के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स को तीसरे अंपायर से जीवनदान मिला था जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

बेन स्टोक्स जब 32 रनों के स्कोर पर थे तो उनको तीसरे अंपायर की एक भूल ने जीवनदान दे दिया। दूसरे रन के लिए दौड़े बेन स्टोक्स ने सोचा की गेंद कुलदीप यादव के दाएं तरफ है तो वह गेंद को पकड़ कर जल्दी थ्रो नहीं कर पाएंगे। धीरे धीरे दौड़ते स्टोक्स ने आराम से बल्ला रखा लेकिन गेंद सीधे स्टंप्स पर लगी। मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर की तरफ रुख किया।
Out or not out? Ben Stokes was given not out by the TV umpire during the second ODI against India when he was on 31. #INDvsENG pic.twitter.com/somjjxV4VC
तीसरे अंपायर ने कई बार रीप्ले देखा लेकिन वह किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में उन्होंने बेन स्टोंक्स को नॉट आउट करार दिया। जब गेंद स्टंप पर लगी तो स्टोक्स का बल्लाल मि.मी ही सही रेखा पर ही दिख रहा था और रेखा अंपायर की होती है।
इस जीवनदान का स्टोक्स ने गजब का फायदा उठाया और ताबड़तोड़ रन बनाने शुरु किए। ऐसा लग रहा था आज वह अपने जीवन का सबसे तेज वनडे शतक मारेंगे लेकिन 52 गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को पुल करने के चक्कर में वह अपना कैच पंत को दे बैठे। स्टोक्स मात्र 1 रन से अपना शतक चूक गए। उनके आउट होने के कुछ देर बाद ही बेरेस्टो भी 124 रनों के स्कोर पर चलते बने। हालांकि अब इंग्लैंड को 14 ओवरों में सिर्फ 50 रनों की दरकार है।
इससे पहले इंग्लैंड के हरफनमौलाा बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान गेंद पर लार लगाने के कारण मैदानी अंपायरों ने आधिकारिक चेतावनी दी थी।
यह घटना चौथे ओवर की है जब स्टोक्स को गेंद पर लार लगाते देखा गया। मैदानी अंपायर नितिन मेनन और वीरेंदर शर्मा ने कप्तान जोस बटलर को चेताया । उन्होंने इसी ओवर में स्लिप में रीसे टॉपली की गेंद पर शिखर धवन का कैच भी लपका।
कोरोना महामारी के बाद खेल बहाल होने पर आईसीसी ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।स्टोक्स को दूसरी बार यह चेतावनी मिली है। उन्होंने अहमदाबाद में गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट के दौरान भी गेंद पर लार लगाया था।

अन्य समाचार