बेन स्टोक्स ने भारत खिलाफ खेली अक्रामक पारी, जड़ दिए 10 छक्के

स्पोर्ट्स डेस्क : दूसरे वनडे मैच के दौरान इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। जेसन रॉय के आउट होने के बाद क्रीज पर आए स्टोक्स ने अपनी पारी की शुरूआत धीरे की और बेयरस्टो के साथ साझेदारी निभानी शुरू कर दी। जैसे ही स्टोक्स की आँखे मैदान में जम गई तो उन्होंने उसके बाद भारतीय गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया। स्टोक्स इस मैच में भले ही शतक बनाने से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने सभी को प्रभावित किया।


स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के साथ साझेदारी निभाते हुए टीम के स्कोर को तेजी से आगे लेकर जाने लगे। दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की पिटाई करनी शुरू कर दी। स्टोक्स ने कुलदीप यादव के एक ही ओवर में तीन छक्के लगाकर भारतीय टीम के मनोबल को तोड़ दिया। स्टोक्स ने इसके बाद एक के बाद एक आतिशी शॉट खेले। स्टोक्स ने अपनी इस पारी के दौरान 10 छक्के लगाए। लेकिन वह इस मैच में शतक लगाने से चूक गए। स्टोक्स 99 रन पर भुवनेश्वर की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ 10 छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। देखें रिकॉर्ड -
भारत के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
11 - एबीडिविलियर्स 10 - स्टोक्स 10 - पोलार्ड 10 - मैथ्यूज
इंग्लैंड के लिए एक वनडे पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
17 - मॉर्गन बनाम अफगानिस्तान 12 - बटलर बनाम विंडीज 10 - स्टोक्स बनाम इंडिया 9 - बटलर बनाम पाकिस्तान

स्टोक्स की इस अक्रामक पारी के बदौलत ही इंग्लैंड की टीम पहली बार भारत के खिलाफ 300 से अधिक के लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल करने में सफल हो पाई है। इंग्लैंड की इस जीत में सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने अहम योगदान दिया। दोनों पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की उसके बाद स्टोक्स ने आकर अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और मैच को भारत की गिरफ्त से दूर ले गए।

अन्य समाचार