जेसन रॉय-जॉनी बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, बनी इंग्लैंड की नंबर 1 जोड़ी

जेसन रॉय (Jason Roy) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) की ओपनिंग जोड़ी ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में शतकीय साझेदारी कर इतिहास रच दिया। रॉय-बेयरस्टो की जोड़ी ने मिलकर 16.3 ओवरों में पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने रॉय को रनआउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
रॉय और बेयरस्टो की यह वनडे में इंग्लैंड के लिए 13वीं शतकीय साझेदारी है। इसके साथ दोनों ने इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस जोड़ी ने सिर्फ 47 पारियों में यह कारनामा किया है।
इस मामले में दोनों ने जो रूट और इयोन मोर्गन की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा। रूट और मोर्गन ने मिलकर इंग्लैंड के लिए 75 वनडे पारियों में 12 शतकीय साझेदारी की है।
गिलक्रिस्ट-हेडन की बराबरी की
रॉय-बेयरस्टो की यह भारत के खिलाफ लगातार तीसरी शतकीय साझेदारी है। 2019 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाप हुए मुकाबले में दोनों ने भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े थे। इसके बाद पहले वनडे में इस जोड़ी ने 14.2 ओवरों में 135 रनों की साझेदारी की थी।
इन दोनों से पहले एडम गिलक्रिस्ट औऱ मैथ्यू हेडन की जोड़ी ने ही भारत के खिलाफ ये कारनामा किया है। इन दोनों ने 2003 में भारत के खिलाफ लगातार 3 वनडे में शतकीय साझेदारी की थी।

अन्य समाचार