सरोजा गांव में पोषण मेला आयोजित

सहरसा। बलवाहाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत सरोजा गांव के बजरंगवली स्थान पर पोषण मेला का समाजसेवी शैलेंद्र कुमार सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया। मेला में जरूरतमंद लोगों को पोषण सम्बन्धी सभी जानकारी दी जाएगी।

महिला पर्यवेक्षिका दीपशिखा ने मेले का निरीक्षण करते हुए उससे होने वाले फायदों की जानकारी ली। पोषण वाटिका, पोषण पदार्थ के साथ-साथ कुपोषण राक्षस की भी जानकारी दी गई। इसमें यह बताया गया कि लोगों को पोषण के लिए क्या उपयोग करना है और क्या नहीं इसकी जानकारी दी गयी। गर्भवती महिला का भी पोषण के सूत्रों का पालन करने, नियमित स्वास्थ्य जांच करने, पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी गयी। जिससे कि उनका होने वाला बच्चा स्वस्थ पैदा हो। महिला पर्यवेक्षिका ने आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को नियमित रूप से पोषण सम्बन्धी जानकारी पोषण क्षेत्र से आए हुए लोगों को देने का निर्देश दिया। इस दौरान समाजसेवी बशैलेद्र कुमार सिंह, महिला पर्यवेक्षिका दीप शिखा,ममता देवी, सुनीता देवी, स्मिता कुमारी, रंजू कुमारी, रागनी कुमारी, रेखा देवी सहित सरोजा और महम्मदपुर पंचायत के सभी सेविकाएं उपस्थित रही।
सरोजा गांव में पोषण मेला आयोजित यह भी पढ़ें
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार