छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मनी होली

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : अनुमंडल मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में छिटपुट घटनाओं के बीच होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पर्व को लेकर जगह सुरक्षा व्यवस्था के मुक्कमल व्यवस्थाएं की गई थी। पुलिस गश्त करते नजर आए। वहीं एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस दौरान एसडीएम लोग से मिलते जुलते भी नजर आए। उन्होंने होली पर्व कि शुभकामनाएं दी। लोगों से शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की। आमतौर पर लोगों ने दो दिन होली पर्व मनाया। रविवार की रात्रि होलिका दहन की परंपरा निभाई। होलिका दहन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिए। बाद के दिन रंगों की फुहार के बीच होली के खुमार में हर कोई डूबा हुआ नजर आया। अनुमंडल भर में धूमधाम से होली मनाई गई। कई जगह युवाओं की टोली ने होली का जोगीरा सारा र पर थिरकते नजर आए। ढोलक के ताल पर युवा खूब नाचे।जगह-जगह पर होली के गानों पर युवा खूब थिरके। गिले शिकवे भुलाकर लोग एक दूसरे के गले लगे। पूरा अनुमंडल रंगों से सरोबार रहा। गली-गली, घर-घर बच्चों ने खूब गुलाल उड़ाया। जो भी दिखा उसे रंगों से पोत दिया। मंगलवार को शाम तक अनुमंडल मुख्यालय में रंगों की बौछार होती रही। इस दौरान शहर में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्षा रही। ऐसी जगहों पर शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया। रंगों की फुहार और उड़ते हुए गुलाल ने माहौल को रंगीन कर दिया। घरों से निकले हुडदंगियों पर बच्चों और महिलाओं ने घरों की छतों से रंगों की बौछार की। बच्चों और युवाओं में रंगों के त्यौहार पर उमंग और उत्साह दिखा। महिलाओं और बच्चों ने भी जमकर रंगों की बौछार की और गुलाल उड़ाया। अनुमंडल में अन्य जगहों पर भी होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।

विवाद में गोली मारकर किया जख्मी यह भी पढ़ें
चौसा में होली की धूम, रंगों में जमकर घुली लोगों के मिलन संवाद सूत्र, चौसा (मधेपुरा) : प्रेम और भाईचारे एवं रंगों का त्योहार होली चौसा के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने परंपरागत तरीके से मनाया। इस अवसर पर बच्चे-बूढ़े, महिला-पुरूष, युवक-युवतियां सभी होली के रंग में रंगे दिखे। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सुबह होते ही लोगों का होली का खुमार लोगों पर दिखाई देने लगा। सुबह होते ही घर की औरतें जहां पुआ-पकवान बनाने में जुट गई ।वहीं बच्चे एवं युवाओं की टोली हाथों में रंग-पिचकारी लेकर होली खेलने में जुट गए। यहां हिदू-मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ होली की खुशियां मनाते देखे गए। लोग जाति-धर्म भूलाकर एक-दूसरे के घर जाकर पुआ-पकवान का लुत्फ उठाया। चौसा थानाध्यक्ष रवीश रंजन ने दलबल के साथ विभिन्न क्षेत्रों मे गस्त करते रहे। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस तत्पर रही। कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहे। शाम होते ही चैतार गाने वाली मंडली के सदस्यों ने ढोल व मृदंग की ताल से समस्त ग्रामीणों को होली के रंग में रंग दिया। दोपहर बाद हर छोटे अपने से बड़ों के चरणों में अबीर डाल आशीर्वाद लिया। लोगों ने एक-दूसरे से गला मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। चौसा प्रखंड के चौसा बाजार गांधी चौक, कृषि फार्म चौक, केलाबारी, घोषई, फुलौत, मोरसंडा, सोनवर्षा टोला, चिरौरी, भवनपुरा बसा,अरजपुर,लौआलगान, भटगामा, पैना, चंदा, रसलपुर धुरिया, तपुआ टोला, नरधु टोला,साधु टोला, फुलकिया टोला,हेमकुंज टोला, अभियाटोला, कबीरनगर,सहोड़ा टोला समेत विभिन्न क्षेत्रों के चौक चौराहे पर होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन कर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाया गया। चौसा थानाध्यक्ष रवीश रंजन ने आमलोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को एकजुट करता है। घोषई मुखिया सुनील यादव, अरजपुर पश्चिमी मुखिया सरिता सुमन, चौसा पूर्वी मुखिया कुमारी माला, मुखिया प्रतिनिधि अभिनंदन कुमार मंडल, सचिन कुमार बंटी, मु. शाहजहां, विनोद कुमार यादव, पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद, श्रवण कुमार पासवान, जिला परिषद प्रत्याशी निभा कुमारी, पूर्व उप प्रमुख विनोद सिंह, युवा समाजसेवी सत्यप्रकाश गुप्ता, मनोज राणा, मुनव्वर आलम, मुनव्वर हुसैन, अशोक कुमार, फुलौत मुखिया पंकज कुमार मेहता, बबलू ऋषिदेव, जिला परिषद अनिकेत कुमार मेहता आदि ने आमलोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार