थाने पर मचाया हंगामा, तीन हिरासत में लिए गए

खगड़िया। महेशखूंट थाना पर रविवार को गौछारी के दर्जनों लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। पुलिस-प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हंगामा कर रहे सभी लोग गौछारी से ट्रैक्टर पर सवार होकर आए थे। हंगामा कर रहे लोगों को महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने समझाने का प्रयास किया, परंतु आक्रोशित लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई, तो हंगामा मचा रहे लोग भागने लगे। पुलिस द्वारा खदेड़ कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं ट्रैक्टर चालक वाहन थाना में छोड़कर भाग गए। महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि गौछारी के मुकेश मंडल, दिवाकर मंडल व संजीव मंडल समेत कई अन्य लोगों पर विधि सम्मत धारा में कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार गौछारी गांव के संजय चौरसिया के द्वारा सीओ के जनता दरबार में भूमि विवाद को लेकर आवेदन दिया गया था। जिसमें संजय चौरसिया को गेहूं काटने का आदेश मिला। वह रविवार को गेहूं की फसल काट रहा था। इससे आक्रोशित द्वितीय पक्ष के लोग थाना पहुंच कर हंगामा करने लगे। फुटबॉल खेलने के दौरान युवक घायल खगड़िया। पसराहा में फुटबॉल खेल के दौरान एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज स्थानीय क्लिनिक में कराया जा रहा है। युवक का पांव टूट गया है। जानकारी के अनुसार अशोक सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार खरौआ गांव में फुटबॉल खेलने के दौरान बॉल लेकर भागने के क्रम में साथी खिलाड़ी से टकराकर गिर पड़ा। जिसमें उसका पांव टूट गया। जिसे अन्य खिलाड़ियों ने स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

25 जून के बाद नहर में छोड़ा जाएगा पानी यह भी पढ़ें
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार