Nia Sharma ने दी सिज़लिंग डांस परफॉर्मेंस, फैंस बोले फायर....

मुंबई: निया शर्मा ने अपने बोल्ड लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आए दिनों उनके बोल्ड फोटोज फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा देते हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आए दिनों निया के ग्लैमरस फोटोज इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा देते हैं। वहीं अब एक्ट्रेस का एक धमाकेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज काफी ग्लैमरस लग रहा है। इस डांस वीडियो पर फैंस का जमकर रिएक्शन आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि निया शर्मा अपनी दोस्त के साथ धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। निया शर्मा ने पिंक कलर की बॉडीकॉन मिडी पहन रखी है। फैंस निया की इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
इससे पहले निया की एक वीडियो रवि दुबे के साथ काफी वायरल हुई थी। इस वीडियो में उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई। दोनों के सिज़लिंग डांस ने खूब धूम मचाया। इस वीडियो पर अभी तक अच्छे खासे व्यूज आ चुके हैं। फैंस का इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहा है। निया इस वीडियो में रवि दुबे के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। निया ने ब्लैक कलर की मिडी पहनी है। वहीं रवि ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई है। दोनों के एक्सप्रेशन भी काफी कमाल के हैं। वहीं निया की अदाएं लोगों को दीवाना बना रही हैं।
दोनों हाल ही में जमाई 2.0 में साथ नजर आए थे। दोनों का प्यार और तकरार फैंस को काफी पसंद आया वहीं इस वेब सीरीज में दोनों के रोमांटिक अंदाज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी।
बता दें कि निया आए दिनों अपने बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं जिस वजह से वे आए दिनों ट्रोल होती रहती हैं, लेकिन निया तो निया हैं। वे ट्रोलर्स को करार जवाब देती हैं।
निया शर्मा टेलीविजन की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती देखी जाती हैं। निया के पोस्ट्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होते हैं। वहीं, उनके फैंस उनकी हर एक एक्टिविटी पर दिल खोलकर प्यार लुटाते नजर आते हैं।
निया के बारे में बताएं तो उनका असली नाम नेहा शर्मा है। उन्होंने काली नाम के सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे एक हजारों में मेरी बहना है, इश्म में मरजावां, जमाई राजा में नजर आईं। वहीं बता दें कि हाल ही में निया की वेब सीरीज जमाई 2.0 भी रिलीज हुई। इस वेब सीरीज ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

अन्य समाचार