महिला के साथ दुर्व्यहार, आभूषण भी छीना

बनियापुर। थानाक्षेत्र के सिहोरियां में आधा दर्जन से अधिक लोगो ने जबरन घर में घुस महिला के साथ दुर्व्यहार किया। पीड़ित महिला ज्ञान्ति देवी ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करा गांव के ही हरेराम ओझा, विश्वामित्र ओझा, मिथिलेश ओझा, बिट्टू ओझा, देवंती कुंवर तथा मीणा देवी को नामजद किया है। महिला ने बताया है कि सभी नामजद एक जुट होकर घर की दीवार तोड़ घर में घुस गए। नामजदों ने महिला की आभूषण भी छीन लिया। वहीं तकिया के नीचे रखे पांच हजार रुपये भी झपट कर लेते गए। विरोध करने पर पिटाई भी कर दी।

शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
दरियापुर। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। सराय साहो गांव में छापेमारी कर पुलिस ने धंधेबाज गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने अकबरपुर गांव से दो लीटर शराब के साथ दशरथ चौधरी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

अन्य समाचार