शतचंडी महायज्ञ को निकाली गई कलश यात्रा

लहलालदपुर। एक संवाददाता

तमनपुरा मठिया दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले शतचंडी महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलशयात्रा निकाली गई। जलभरी यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ हई। तमनपुरा स्थित शिव मंदिर के तालाब से पंडित उत्तम तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। बैंड बाजों के बीच निकाली गई कलश यात्रा में महिला पुरुष आदि शामिल हुए। जय माता दी के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। महायज्ञ की पूर्णाहुति 21 अप्रैल को होगी। यज्ञ के मुख्य यजमान उमेश भारती और यज्ञाचार्य पंडित उत्तम तिवारी ने बताया कि इस समय पूरे विश्व में कोरोना का काल मंडरा रहा है। मानव पर आई इस विपत्ति को दूर करने के लिए,मानव कल्याण और विश्व कल्याण के लिए इस यज्ञ में विशेष हवन ,पूजन किया जाएगा।

अन्य समाचार