मलेशिया में रामचंद्रपुर के मजदूर की हुई मौत

थावे। स्थानीय थाने के रामचंद्रपुर अवधिया टोला गांव के एक मजदूर की मौत मलेशिया में हो गई। मृतक सकलदेव महतो था। वह पिछले एक वर्ष से मलेशिया में मजदूर काम करता था। राज मिस्त्री का काम करने के लिए वह मलेशिया में गया था। जिसकी मौत की सूचना मंगलवार की सुबह फोन के माध्यम से परिजनों को मिली। 47 वर्षीय सकलदेव की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम। पत्नी अनिता देवी ने बताया कि मलेशिया में ही उसके पति की तबियत खराब चल रहा था। वहां पर इलाज अच्छे तरीके से नहीं होने के कारण उसके पति की मौत हो गई थी। उसने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं बड़ी बेटी 11 वर्ष की आंचल कुमारी, दूसरी 9वर्ष की अर्चना कुमारी, तीसरी 6 वर्ष की राजनंदनी कुमारी व चौथी डेढ़ वर्ष की अपराजिता कुमारी है। इन्ही चारों बेटियों के चलते पैसा कमाने के लिए विदेश गए थे। ताकि बेटियों की शादी धूमधाम से किया जा सके। लेकिन वे जिंदा घर नहीं लौट पाए। मौत पर पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतक के पत्नी और बेटियों को रो रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजन शव को मंगवाने को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।

अन्य समाचार