मंदिरों में विधि-विधान से की गई कलश स्थापना

मधेपुरा। चैत्र नवरात्र पूरे प्रखंड क्षेत्र में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र की टेमा भेला पंचायत के वार्ड एक के ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित मां वासंती मंदिर में मंगलवार को आचार्य मनबोध झा व यजमान जगदीश दास के द्वारा वैदिक मंत्रोचरण व विधि-विधान के साथ कलश स्थापना किया गया। मां के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिरों में सुबह से हीं पूजा अर्चना के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों की लाइन लगी रही। वहीं श्रद्धालु घर में ही रहकर पूजा अर्चना की। मौके पर मां वासंती पूजा समिति के कार्यकर्ता नित्यानंद यादव, ब्रह्मानंद सिंह, विवेक झा, अरविद यादव, रमानंद यादव, साहेब झा, डॉ. शेखर झा, रिकू झा, मंटू झा, चंदन झा, मनीष, सूरज,कुमार, अवनीश कुमार मारूति कुमार राजा कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार