आखिरकार बदले गए उदाकिशुनगंज के थानाध्यक्ष

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज आदर्श थाना में डेढ़ साल से पदस्थापित थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह का आखिरकार कर तबादला हो गया है। उनके तबादला का आदेश पत्र एसपी योगेंद्र कुमार ने जारी किया है। उनके जगह पर मधेपुरा पुलिस केंद्र में पदस्थापित दारोगा जयप्रकाश चौधरी को उदाकिशुनगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। निर्वतमान थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह लगभग 18 माह तक उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष पद रहे हैं। वह पदस्थापना काल से ही विवादों में घिरे रहे। उनके कार्यालय में अपराध ग्राफ बढ़ा। खासकर लूट और हत्या के मामले बढ़े। किसी भी मामले का उद्भेदन नहीं होने से वरीय पुलिस अधिकारी भी शशिभूषण सिंह के कार्यकाल से नाराज चल रहे थे। यद्यपि कई मौके पर उन्हें वरीय अधिकारी का साथ मिला। वरीय अधिकारी के चेतावनी के बाद भी शशिभूषण सिंह ने अपने क्रियाकलाप में बदलाव नहीं ला पा रहे थे। नतीजतन उनका स्थानांतरण अभियोजन कोषांग मधेपुरा कर दिया गया। एसपी ने तत्काल 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापित पदाधिकारी को नए जगहों पर योगदान करने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि पदस्थापन के शुरूआत से हीं कभी शराब माफियाओं से मिलीभगत का आरोप, कभी रिश्वत लेकर भी एफआइआर दर्ज नहीं करने का आरोप, कभी उदाकिशुनगंज के पत्रकारों पर दमनात्मक कार्रवाई और उनके खिलाफ झूठा एफआइआर दर्ज करने के आरोप में वर्तमान थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशिभूषण सिंह का कुल अठारह महीने का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा है। उनके स्थानांतरण की खबर सुनते ही आमजनों में खुशी है। वहीं नए थानाध्यक्ष से लोगों बड़ी उम्मीद जताया है। लोगों का कहना कि नव पदस्थापित थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी आमजनों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। वहीं अपराध पर विराम लग सकेगा।


शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार