माले विधायक का हुआ स्वागत

मैरवा। जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा का बुधवार बड़गांव में ग्रामीणों ने स्वागत किया। विधायक बनने के बाद पहली बार में गांव में पहुंचे थे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्व है। विकास की मुद्दे पर लोगों ने वोट दिया है। क्षेत्र में सड़क,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जायेगा। पांच साल तक जेल में रहने के दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से वह विधायक बनने पर लोगों का आभार व्यक्त किया। सदन में स्थानीय लोगों के हर मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया। नगर क्षेत्र में मुख्य नाला,बस स्टैंड और स्टेडियम का मुद्दा सदन में उठा चुके है। स्थानीय स्तर पर समस्या को लेकर पार्टी कार्यालय में आवदेन देने की बात कहा। नगर के स्टेशन चौक पर भी लोगों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान जीशू अंसारी,योगेन्द्र कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद थे।

अन्य समाचार