अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी

पेज पांच के लिए

आक्रोश
कैंडिल मार्च निकालकर जताया विरोध
पुलिस पर लगाया निष्क्रियता का आरोप
महाराजगंज। एक संवाददाता
पुलिस की कार्यशैली और निष्क्रियता से गुस्साएं स्वर्ण व्यवसायियों ने मंगलवार की देर शाम शहर में कैंडिल मार्च निकाला। स्वर्णकार समाज बिट्टू कुमार सोनी हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित है। स्वर्णकार समाज के युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाल कर पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कैंडिल मार्च नखास चौक से शुरू होकर पुरानी बाजार, पकवा इनार होते हुए शहीद फुलेना प्रसाद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हो गया। कैंडिल मार्च का नेतृत्व स्वर्णकार युवा समिति के अध्यक्ष अर्जुन सर्राफ और संजय बाबा ने किया। अर्जुन ने स्थानीय पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि बिट्टू हत्याकांड में लोकल अपराधी होने के बावजूद पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना को एक सप्ताह होने जा रहा है और स्थानीय पुलिस द्वारा अभी तक एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया जाना पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है। कैंडिल मार्च में रजत सोनी, दीपक कुमार, विक्की कुमार सोनी, अरविंद कुमार सोनी, इलू कुमार सोनी, भगत कुमार, अभिषेक कुमार सोनी, रामू कुमार सोनी, राजू कुमार सोनी, छोटू कुमार सोनी व जितेन्द्र कसेरा थे।

अन्य समाचार