बरौली में चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान

बरौली।स्थानीय थाना चौक पर शुक्रवार को मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क के घूम रहे 17 लोगों का चालान काटा गया। वहीं कई लोगों से उठक बैठक भी कराई गई। मौके पर बीडीओ विनोद कुमार, सीओ के के चौबे, थानाध्यक्ष अमरेंद्र साह व नगर परिषद के कर्मी मौजूद थे। बीडीओ ने बताया कि मास्क जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा।

अन्य समाचार