एक ही कार्यालय में एक साथ चार पॉजिटिव, पर सैनेटाइजेशन की व्यवस्था नहीं

जिस कार्यालय में एक साथ चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहां सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नहीं की गई है। विभाग की इस लापरवाही से वहां के कर्मचारियों की जांन सांसत में है।

मामला बिहार शिक्षा परियोजना (बीईपी) कार्यालय का है। यहां संभाग प्रभारियों से लेकर कर्मियों की जान सांसत में फंसी हुई है। इस कार्यालय में पिछले एक सप्ताह में चार लोग पॉजिटिव हो गए हैं। अन्य लोगों की अब तक जांच नहीं हुई है। इस कारण लोग डरे हुए हैं। सबसे ज्यादा डर इस बात का कि जिस कार्यालय में चार लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, वहां अब तक सैनिटाइजेशन तक नहीं कराया गया है। शुक्रवार को डरे-सहमे कर्मियों ने बताया कि कार्यालय की ओर से कोविड-19 से बचाव को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। भगवान भरोसे हम लोग यहां आ रहे हैं। आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि तीन लोग अगर पॉजिटिव हो जाएं तो कंटेनमेंट जोन बन जाता है, लेकिन यहां तो सैनेटाइजेशन तक की व्यवस्था नदारद है।

अन्य समाचार