लिछवी एक्सप्रेस के एसी कोच से 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

हमारे संवाददाता

छपरा। सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही कोविड-19 लिच्छवी ट्रेन के एसी कोच से रेल थाना पुलिस ने करीब 10 किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। रेल डीएसपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इन दिनों ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान छपरा जंक्शन पर रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने लिच्छवी एक्सप्रेस के एसी कोच की जांच की। इस क्रम में एसी कोच इ 2 में बर्थ संख्या 13 पर सफर कर रहे यात्री के बर्थ को चेक किया गया। बैग में रखे करीब 10 किलो गांजा उसके पास से जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्कर वैशाली जिले के राघोपुर का अनिल झा बताया जाता है। मालूम हो कि वह गांजा का डिलीवरी करने के लिए दिल्ली ले जा रहा था। ट्रेन से गांजा ले जाने के मामले में यह कोई पहली कार्रवाई नहीं की गई है। इसके पहले भी कई तस्कर पकड़े गए हैं। रेल थाना छपरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। रविवार को रेलवे मजिस्ट्रेट के कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा।

अन्य समाचार