अर्द्धनग्न अवस्था में थाने पहुंची बुजुर्ग महिला, पुलिस थाने में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

बुद्धा कॉलोनी थाने में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक वृद्ध महिला अर्द्धनग्न अवस्था में सरिस्ता के अंदर घुस गई। महिला रोते हुए पुलिस से गुहार लगा रही थी। यह देखकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी हैरान रह गए। 

पहले तो उन्होंने महिला को समझाने की कोशिश की, इसके बाद आनन-फानन में उसे गश्ती गाड़ी पर बैठा कर वापस उसके घर ले गए। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि आपसी विवाद में महिला के साथ किसी ने मारपीट की। इस कारण उसके कपड़े फट गए थे। 
बुद्धा कॉलोनी के थानेदार कैसर आलम ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। महिला के आरोपों के बाबत जांच की जा रही है। जिस वक्त महिला थाने पर पहुंची थी उसके साथ एक अन्य महिला और एक बच्चा भी मौजूद था। पारिवारिक विवाद में मारपीट होने की बात सामने आ रही थी। पुलिस के मुताबिक छानबीन पूरी होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

अन्य समाचार