24 घंटे में मिले दो सौ कोरोना पॉजिटिव, एक हजार एक्टिव केस

सहरसा। कोरोना मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। शनिवार को दो सौ मरीज मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या एक हजार पार कर गई है। सिर्फ सदर अस्पताल में 317 लोगों की जांच हुई जिनमें से 103 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

जिले में शुक्रवार तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1110 थी जो शनिवार को बढ़कर 13 सौ से अधिक हो गई। इसमें करीब तीन सौ मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. कुमार विवेकानंद ने बताया कि कोरोना मरीज में नित्य बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को जहां 196 पॉजिटिव मरीज मिले हैं वहीं शनिवार को भी संख्या दो सौ पार कर गई। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का कार्य भी चल रहा है। छह हजार डोज उपलब्ध हुआ था। निर्धारित स्थल के अलावा शहर के 15 वार्ड में टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया है। बताया कि वैक्सीन की खेप शनिवार रात तक पहुंच जाएगी। उन्होंने लोगों से कोरोना का टीका लेने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए भीड़भाड़ में जाने से बचे, मास्क का उपयोग करें और शारीरिक दूरी का पालन करें। बताया कि वर्तमान में एक भी कोरोना के मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। जिसकी नियमित जानकारी ली जा रही है। मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार