पारू पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान

पारू। हिन्दुस्तान संवाददाता

पारू पुलिस ने शनिवार देर शाम हड़ताली मोड़ एसएच 74 पर सघन मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क लगाकर चलने वाले 14 लोगों का 50-50 रुपये का चलान काटा गया। थानाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने बताया कि कोविड 19 की बढ़ते संक्रमण को लेकर हर व्यक्ति के लिए मास्क लगाना जरूरी है। इसे नहीं लगाने वालों का चलान कटा जाएगा।

अन्य समाचार