मास्क के उपयोग पर सख्ती के धावा दल गठित

मुजफ्फरपुर। कार्यालय संवाददाता

जिले में कोरोना से संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शहरी क्षेत्र में मास्क के उपयोग को लेकर सख्ती होगी। नगर निगम प्रशासन की ओर से सामाजिक दूरी का पालन और मास्क के उपयोग पर सख्ती के लिए धावा दल का गठन किया गया है। इसके लिए दो टीम बनायी गयी है। इनके साथ निगम के पुलिस बल की भी तैनाती हुई है।
दो उप नगर आयुक्त इस कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने डीएम के निर्देश पर इस संदर्भ में अदेश जारी कर दिया है। इसके तहत शहरी क्षेत्र में मास्क का उपयोग नहीं करने वाले व्यक्तियों को जुर्माना किया जाएगा। खासकर चौक-चौराहों, गलियों, सब्जी मंडी, सार्वजनिक स्थल पर विशेष रूप से अभियान चलाना है।

अन्य समाचार