बड़ी खबर LIVE: देश में कोरोना ने फिर तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2,61,500 नए केस, 1501 की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 26,84,956 वैक्सीन लगाई गईं

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 26,84,956 वैक्सीन लगाई गईं जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 12,26,22,590 हुआ। #CovidVaccine https://t.co/L8rX5L41gq
देश में कोरोना ने फिर तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2,61,500 नए केस, 1501 की मौत
देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,61,500 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,47,88,109 हो गई है। 1,501 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,77,150 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18,01,316 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,28,09,643 है।
India reports 2,61,500 new #COVID19 cases, 1,501 fatalities and 1,38,423 discharges in the last 24 hours, as per Union Health MinistryTotal cases: 1,47,88,109Active cases: 18,01,316Total recoveries: 1,28,09,643Death toll: 1,77,150Total vaccination: 12,26,22,590 pic.twitter.com/poAunmqGzW
देश में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,65,38,416 सैंपल टेस्ट किए गए
#COVID19 | As many as 26,65,38,416 samples were tested up till April 17 in the country, including 15,66,394 samples tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/tyruyZad0o
यूपी: लॉकडाउन के दौरान मुरादाबाद में लोग जरूरी सामान लेने के लिए घरों से बाहर निकले
उत्तर प्रदेश में एक दिन के लॉकडाउन के दौरान मुरादाबाद में लोग जरूरी सामान लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकले। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन लागू किया है।
छत्तीसगढ़: रायपुर के एक कोविड अस्पताल में आग से मौतों पर राहुल गांधी ने जताया दुख
रायपुर में अस्पताल के ICU में आग लगने की ख़बर दुखद है।अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को मेरी संवेदनाएँ।राज्य सरकार से अपील है कि शोकग्रस्त परिवारों को इस कठिन समय में सभी सहायता दी जायें।
कानपुर में लॉकडाउन के बीच सड़कों पर पसरा सन्नाटा
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में आज एक दिन के लिए लॉकडाउन लागू किया है। कानपुर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
कानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में आज एक दिन के लिए लॉकडाउन लागू किया है। #COVID19 pic.twitter.com/tRv2M9lsBA
उत्तर प्रदेश: एक दिन के लॉकडाउन के दौरान लखनऊ की सड़कें दिखीं सुनसान
उत्तर प्रदेश: एक दिन के लॉकडाउन के दौरान लखनऊ की सड़कें सुनसान दिखीं। #COVID19 pic.twitter.com/DYsNOwhZSa
उत्तर प्रदेश: एक दिन के लॉकडाउन के दौरान लखनऊ की सड़कें सुनसान दिखींमिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50 नए मामले सामने आए
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,859 है जिसमें 364 सक्रिय मामले, 4,483 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 12 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,859 है जिसमें 364 सक्रिय मामले, 4,483 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 12 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/8FzOv1fsQW
नोएडा में लगे एक दिन के लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे
उत्तर प्रदेश के नोएडा में लगे एक दिन के लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन लागू किया है।
दिल्ली में लागू वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे
देश की राजधानी दिल्ली में लागू वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। राजधानी में कल सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा। तस्वीरें कनॉट प्लेस से।
Delhi: Police check vehicular movement during ongoing Covid-induced weekend lockdown in the national capital. Visuals from Connaught Place. pic.twitter.com/sxDCVxIkNJ
छत्तीसगढ़: रायपुर में कोविड अ
छत्तीसगढ़ की राजधआनी रायपुर में अस्पताल में जहां कोविड मरीजों का इलाज चल रहा था उसमें आग लग गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया, "आग से 5 लोगों की मृत्यु हुई है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है, बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।"
Chhattisgarh: Visuals from a hospital in Raipur, after fire broke out there last night pic.twitter.com/JUy6ubRF2m
हरिद्वार कुंभ से लौटने वाले दिल्ली निवासियों को 14 दिन रहना होगा होम क्वारंटाइन, आदेश जारी
हरिद्वार कुंभ से लौटने वाले दिल्ली वासियों को अब 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा। केजरीवाल सरकार ने यह फैसला लिया है। हरिद्वार से लौटने वाले दिल्ली निवासी राजधानी में और संक्रमण ना फैलाएं इसके लिए सरकार ने आदेश जारी किया है।

अन्य समाचार