बड़हरिया में जलजमाव से मोहल्लेवासी परेशान

जनता दर्शन

नाली का पानी जमने से महमारी की संभावना
लोगों के बीच साबुन और मास्क का वितरण
सीवान। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
बड़हरिया प्रखंड के दीनदयाल नगर में जलजमाव से मोहल्लेवासी परेशान हैं। सड़क पर नाले के पानी के जमाव की वजह से महामारी फैलने की संभावना है। इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों ने बीडीओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी है। रविवार को इसकी जानकारी लोगों ने भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अनुरंजन मिश्र को जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दी। भाजपा नेता संबंधित अधिकारियों से बात की। बीडीओ अशोक कुमार ने स्थल निरीक्षण की बात कही। परन्तु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश श्रीवास्तव द्वारा फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद भाजपा नेता ने महामारी फैलने की संभावना वाले स्थल जांच नहीं करने व सीएचसी में लापारवाही बरतने को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश श्रीवास्तव की शिकायत मोबाइल पर सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश शर्मा से की। फरियादियों को मास्क और डिटॉल साबुन प्रदान किया। जमीन विवाद, दाखिल खारिज, विधवा पेंशन, कबीर अंत्येष्टि राशि, दीनदयाल नगर में जलजमाव से महामारी फैलने की संभावना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल योजना आदि की समस्या सुनी। साथ ही क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण व्यक्ति खोरीपाकड़ मठ के महंथ राजेंद्र दास व कोईरीगांवा पंचायत के पूर्व मुखिया जनार्दन प्रसाद सेठी के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर मंडल महामंत्री भाजपा राजेश गिरि, वार्ड सदस्य अशोक मिश्रा, विश्वनाथ यादव, फिरोज दर्जी, सुभाष गिरि, पंकज पांडेय, उपेन्द्र मिश्रा थे।

अन्य समाचार