बिहार में रेस्टोरेंट और ढाबे पर नहीं खा सकते हैं खाना, रात नौ बजे तक ही होगी होम डिलिवरी, पढ़ें नई गाइडलाइंस

बिहार में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। वायरस पर नियंत्रण को लेकर सरकार ने शनिवार को राज्यपाल की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक की। इसके बाद रविवार को सभी जिलाधिकारियों से बात की। शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्राइसिस मैनजमेंट और सर्वदलीय बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज 8690 पॉजिटिव केस मिले हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने जिलों के प्रशासनिक और पुलिस टीम को इसे सख्ती के साथ लागू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सब्जी, फल, अंडे और मांस बेचने वाली सभी दुकानें शाम 6 बजे तक ही खुली रहेंगी। लोग रेस्तरां और ढाबों में खाना नहीं खा सकते हैं रात नौ बजे तक होम डिलिवरी की जाएगी। इसके अलावा डॉक्टरों को एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा।
 
Night curfew (9 pm to 5 am) will remain in place across Bihar. All shops selling vegetables, fruits, eggs & meat will be closed by 6 pm. Restaurants & dhabas to be operational for home delivery & take away services till 9 pm: Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/qy5VdKb5y2
 
यहां पढ़िए क्या खुला और बंद रहेगा

अन्य समाचार