महाराष्ट्र में लॉकडाउन भी नाकाम, एक दिन कोविड-19 के 68,631 मामले और 503 की मौत

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 68,631 मामले आये वहीं 503 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।इसके साथ राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या 38,39,338 हो गयी है वहीं मृतकों की संख्या 60,473 पहुंच गयी।

महाराष्ट्र में इस समय 6,70,388 संक्रमित उपचार करा रहे हैं।मुंबई शहर में संक्रमण के 8,468 नये मामले आये वहीं 53 लोगों की मौत हो गयी। शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 5,79,486 हो गयी है, वहीं मृतक संख्या 12,354 पहुंच गयी है।

अन्य समाचार