कोरोना को लेकर ऑनलाइन मनेगी परशुराम जयंती

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेवा संस्थान की ओर से जिला इकाई की एक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष परशुराम झा की अध्यक्षता में चैनपुर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम जी की जयंती 15 मई को मनायी जाएगी। वहीं इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन परशुराम शोभायात्रा के माध्यम से मनायी जायगी। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ई आशुतोष कुमार झा व प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों के साथ महम्मदपुर मधुबनी जाकर मृतक के परिजनों से मिलने एवं इस कांड को जातिगत राजनीति से उपर उठकर घटना में शामिल दोषियों को सजा दिलाने एवं निर्दोष लोगों को गलत नहीं फंसाने की मांग प्रशासन से किया। मौके पर पं मुरारी तिवारी, डॉ पप्पु मिश्रा, ओमप्रकाश झा, मुकुल झा, अरविंद दुबे, पं मनीष तिवारी, बिनय कुमार, प्रोफेसर रंजना झा, डॉ विकास नारायण उपाध्याय आदि थे।

अन्य समाचार