नशाखुरानी गिरोह की शिकार बनी महिला

पेज पांच के लिए

सीवान रेफर
लोगों ने देखा कि महिला के मुंह से झाग निकल रहा है
महिला के परिजन हाल समाचार तक लेने नहीं पहुंचे थे
महाराजगंज। एक संवाददाता
थाना क्षेत्र के महुआरी शिव मंदिर के समीप रविवार को एक महिला अचानक चौराहे पर आकर गिर पड़ी। महिला को गिरते देख लोग महिला की तरफ दौड़े। लोगों ने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है। हालांकि कोरोना को देखते हुए किसी व्यक्ति ने महिला के समीप जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। लोगों ने आशंका जताई कि महिला नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुई है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में 102 एंबुलेंस की मदद ली और अस्पताल भेजा। शिकार महिला बिशुनपुर महुआरी गांव निवासी उदय प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी है। इस संबंध में स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि मुंह से झाग फेंक रही महिला कि परिजनों को कई दफा घटना की सूचना देने की कोशिश की गई, लेकिन उनके परिजन हाल समाचार तक लेने नहीं पहुंचे। फिलहाल महिला को इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल एंबुलेंस से भेज दिया गया है, जहां से डॉक्टरों ने सीवान रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि परिजनों का कहना था कि महिला बाजार गई थी। कोरोना संक्रमण से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

अन्य समाचार