कोरोना मरीज ने भूखे ग्लोकल में बितायी रात, डीएम से शिकायत

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता

कोरोना मरीज का शनिवार रात ग्लोकल अस्पताल में सुध लेने वाला कोई नहीं था। रात दस बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक कोई पूछने भी नहीं आया। सुबह मरीज के परिजन को जब जानकारी मिली तो वह घर से दूध व नाश्ता लेकर आए। इसकी शिकायत डीएम प्रणव कुमार के पास पहुंची। उसके बाद उन्होंने व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। फिर जाकर इलाज शुरू हुआ। शाम होते-होते निगरानी का रोस्टर बना। इस संबंध में सिविलि सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि रात में दस बजे के बाद एक मरीज आया था। उसको कुछ परेशानी हुई। उस अस्पताल मे पहला दिन था। इसलिए व्यवस्था में कुछ कमी नजर आयी। उसे दूर कर लिया गया है। वहां पर मरीज भर्ती हैं। सबका बेहतर तरीके से इलाज चल रहा है। यहां पर एक सौ बेड की व्यवस्था की गई है। गोबरसही इलाके के एक मरीज के परिजन ने बताय कि उनके मरीज को रात में कोई देखने नहीं आया। सुबह में उनको इस बात की जानकारी हुई तब जाकर वह वह अपने घर दूध और खाना लेकर आए।

अन्य समाचार