हथियार के साथ कई कांडों के दो आरोपित गिरफ्तार

पेज तीन के लिए

सीवान। निज प्रतिनिधि
दरौली व मैरवा पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान हथियार व गोली के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों मैरवा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह व गुठनी थाना क्षेत्र के बहेलिया निवासी कृष्ण बिहारी पांडेय का पुत्र शिव प्रकाश पांडेय उर्फ सिपाही पांडेय हैं। पुलिस ने दोनों को दरौली थाना क्षेत्र के पूनक गांव के जलेबिया मोड़ के समीप गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रमोद कुमार सिंह के खिलाफ मैरवा, दरौली सहित यूपी के तरकूलहा थाने में कई अपराधिक घटनाओं में शामिल होने की एफआईआर दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दरौली थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मैरवा थानाध्यक्ष व जमादार वशिष्ठ सिंह थे।

अन्य समाचार