भागवत कथा के अंदर रास का विशेष महत्व : कथावाचक

दरभंगा। गोवर्धन उठाने में साम‌र्थ्यवान हो, रास रचाने का अधिकार उसी को है। गोवर्धन लीला श्रीकृष्ण के अनेक माधुर्य लीलाओं में साम‌र्थ्य लीला कहलाती है। भागवत कथा के अंदर रास का विशेष महत्व बताया गया है। जहां रास स्वरूप भगवान का प्राकट्य हो, गोपी और कृष्ण का मिलन हो। जीवात्मा-परमात्मा का एकीकरण हो उसे रास कहते हैं। महारास भगवान की वह दिव्य लीला जिसमें योगेश्वर भगवान शिव की गोपी वेश बनाकर उसमें भाग लिए। गो आज भी गोपेश्वरनाथ महादेव के रूप में ब्रजमंडल में प्रतिष्ठित है। श्रीकृष्ण की बांसुरी साक्षात योगमाया थी, जो जड़ को चेतन एवं चेतन को जड़ बना देती थी। उक्त बातें आनंदपुर सहोड़ा स्थित आयोजित श्रीमद्भागवत नवाह कथा ज्ञान यज्ञ के आठवें दिन कथावाचक आचार्य हेमचंद्र ठाकुर ने कही। इस दौरान आशुतोष जी द्वारा महाआरती का प्रदर्शन किया गया। जो आकर्षण का केंद्र था। मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष कृष्णकांत चौधरी रमणजी, रामबाबू झा, मणिकांत झा मन्नू, विपिन झा, पारसनाथ चौधरी, दीपक झा, पंडित मेधानंद झा, आचार्य ललन मिश्र, देवेन्द्र मिश्र, फूलबाबू मिश्र, पंडित बैजू झा, विजय चौधरी, मुन्ना शर्मा, वंशीधर झा, देवेन्द्र मिश्र, ललित मिश्र, विवेकानंद चौधरी, नवीन कुमार चौधरी, गोपाल चौधरी, विजय चौधरी, सतीश शर्मा, संजय पासवान, विश्वनाथ पासवान, मुन्ना झा आदि सक्रिय थे।


हायाघाट में चैत्र नवरात्र के अष्ठमी पूजा में लीन रहे क्षेत्र के श्रद्धालु :
चैती नवरात्र की अष्टमी को लेकर एकनाथधाम दुर्गा स्थान घोषरामा, महारानी लक्ष्मीपुर ड्योढ़ी आनंदपुर सहोड़ा, बाबा भूतनाथ दीनाराम ब्रह्मस्थान सुरहाचट्टी स्थित दुर्गा स्थान में मां की खोइंछा भरने को लेकर श्रद्धालुओं की कम संख्या दिखी। श्रद्धालु शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूजा-पाठ करते रहे। दुर्गा सप्तशती की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। मौके पर पूजा समितियां पूरी तरह सक्रिय रही। इधर पूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत चौधरी रमणजी, पारसनाथ चौधरी, मणिकांत झा मन्नू, मुरारी झा, मेधानन्द झा, ललन झा, रामविनोद झा, गोपाल चौधरी, अभिजीत कश्यप, विपिनचन्द्र झा, नवीन चौधरी, कन्हाई चौधरी, विपिन झा, रामविनोद झा, दीपक झा, गोपालजी चौधरी, राजकुमार झा आदि सक्रिय दिखे।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार