लव मैरिज के तीन साल बाद घर लौटी बहन, भाईयों ने तलवार और चाकू से गोद डाला

गोपालगंज में लव मैरिज करने के बाद जब एक लड़की घर लौटी तो उसके नाराज भाईयों ने उसपर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की तीन साल बाद अपने मायके लौटी थी लेकिन भाई उससे इस कदर नाराज थे कि उन्होंने बहन पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।

लव मैरिज से नाराज थे मायके वाले यह घटना मीरगंज के कालो पट्टी गांव में घटित हुई है। युवती ने तीन साल पहले घर से भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद से ही मायके वाले नाराज थे। तीन साल बाद जब युवती अपने मायके लौटी तो नाराज भाईयों ने उसपर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। पीड़िता का नाम चांदनी देवी है।
पीड़िता ने भाईयों के खिलाफ दिया बयान पीड़िता के अनुसार उसका अपने घर के बगल में रहने वाले चंदन कुमार से तीन साल पहले तक प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। तभी से चांदनी के परिवार वाले उससे नाराज थे। पति-पत्नी जमसड बाजार में किराए के एक मकान में रहते थे। इसी बीच रोजी-रोटी की तलाश में पति कुछ दिन पहले विदेश चला गया। 
पति ने अपनी पत्नी को फोन पर मायके जाने की सलाह दी। इसके बाद जब युवती मायके पहुंची को नाराज भाईयों ने उसपर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने पीड़िता को इलाज के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अन्य समाचार