तालाब में डूबने से किशोर की मौत

गड़खा। एक संवाददाता

जासोपती तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक 14 वर्षीय प्रियांशु कुमार महमदा गांव निवासी कृष्णा साह का पुत्र था। वह मूल रूप से बलिया का रहने वाला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मानें तो किशोर बाल कटवाने के बाद तालाब में नहाने गया था तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा है। मां-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना प्रदान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।

अन्य समाचार