दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर किया घायल

थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की विभा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में उन्होंने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें कहा है कि दहेज के लिए ससुराल के लोग मुझे मारपीट कर घायल कर दिए। बचाव करने आये उनके भाई उचकागांव थाना के शयमपुर गांव के तारकेश्वर सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। ससुराल के लोग हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं। मामले में उन्होंने अपने पति राज कुमार सिंह ,ससुर मंत्रिका सिंह , देवर पंकज कुमार , ननद और सास सहित छह लोगों को आरोपित बनाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच- पड़ताल कर रही हैं।

अन्य समाचार