दरियापुर में किशोरी के साथ बार-बारी से दुष्कर्म

दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में 16 वर्षीया किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार किशोरी शौच करने गई थी। उसे अकेला देख मनचलों ने पकड़ लिया और मकई के खेत मे ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर उसे धमकी दी कि किसी से कहोगी तो महंगा पड़ेगा। लेकिन किशोरी अपने घर आई और परिजनों से सारी बात बताई। एफआईआर में केवटिया के गौतम राय व विधान राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

अन्य समाचार