Bihar News: छपरा में शौच के लिए निकली किशोरी से मनचलों ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

बिहार के सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीया किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार किशोरी शौच करने गई थी। उसे अकेला देख मनचलों ने पकड़ लिया और मकई के खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर उसे धमकी दी कि किसी से कहोगी तो महंगा पड़ेगा। लेकिन किशोरी अपने घर आई और परिजनों से सारी बात बताई। एफआईआर में केवटिया के गौतम राय व विधान राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

अन्य समाचार