मारपीट में पांच लोग जख्मी, तीस लोगों पर प्राथमिकी

फुलवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस संबंध में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें 30 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया है कि जटहां गांव में विजयमल साह के घर में 25 की संख्या में हमलावर लाठी डंडा, तलवार व भाला से लैस होकर में घुस गए। जहां परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। विजयमल साह भागकर अपनी जान बचाई। विजय मल के घर में रखे गए पांच बोरी गेहूं, चार बोरी चावल, 20 हजार रुपए नगद, जेवर व कपड़ा लूट लिए। नवनिर्मित शौचालय व मकान की दीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में कमलेश साह, बृजेश साह, सुनील साह, अरविंद कुमार साह, उपेंद्र साह,जीतन साह, शिवजी साह, राधेश्याम साह, श्यामलाल साह सहित 28 लोगों को नामजद किया गया है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया में चल रहा है। एक अन्य मामले में श्रीपुर ओपी क्षेत्र के लाढ़पुर गांव के निवासी दिलीप गुप्ता की पत्नी सविता देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे रामायण साह, धनंजय साह व सुभावती देवी के विरुद्ध बांस काटने के विवाद में ससुर शिवपूजन साह को मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया गया है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया में चल रहा है। थानाध्यक्ष रामबाबू राम ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य समाचार