हथुआ में पूर्व मुखिया का निधन

हथुआ। एक संवाददाता। हथुआ बाजार के व्यवसायी व मछागर जगदीश पंचायत के पूर्व मुखिया वासुदेव गुप्ता का निधन रविवार की सुबह हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थल पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां बताते चलें कि दिवंगत मुखिया ने वर्ष 2011 से लेकर 2016 तक मछागर जगदीश पंचायत का प्रतिनिधित्व मुखिया के रूप में किया था। उनकी पहचान एक समाजसेवी व सफल व्यवसायी के रूप में थी।

अन्य समाचार