आग लगने से 50 हजार की संपत्ति राख

पेज तीन के लिए

पचरूखी। प्रखंड के मखनुपुर गांव में रविवार की देर रात एक करकटनुमा घर में अज्ञात कारणों से लगी आग में कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत घर में रखी करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति राख हो गयी। वहीं घर में सो रहा वृद्ध आंशिक रूप से झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात गांव के ही राजू मांझी के परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर घर में सो गए थे। इसी बीच देर रात घर में अचानक आग लग गयी। फलस्वरूप परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर की तरफ भागे। जबकि घर मे सो रहे वृद्ध राजू मांझी के पिता विष्णुदेव मांझी जबतक घर से बाहर निकल पाते आग की चपेट में आ गए। इससे उनका एक हाथ जल गया। इधर घर से बाहर भागे परिवार के अन्य सदस्य शोर मचाने लगे। लेकिन, जबतक लोग इकठ्ठा होकर आग पर काबू पाते, घर में रखा सभी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जा सका।

अन्य समाचार