जिले में फिर कोरोना के कुल 274 नए मरीज मिले

पेज तीन के लिए

अलर्ट
सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज सदर अस्पताल जांच केंद्र पर मिले
जिले में एंटीजन किट से कुल 1600 लोगों की करायी गयी थी जांच
सीवान। निज प्रतिनिधि
वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में एंटीजन किट से कुल 1600 लोगों की जांच की गयी। इनमें से कुल 256 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज सदर अस्पताल स्थित जांच केंद्र पर मिले हैं। यहां मिलने वाले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50 है। वहीं दूसरे स्थान पर रधुनाथपुर स्थित जांच केंद्र रहा, जहां कुल 43 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दूसरी तरफ जिले में ट्रू नेट मशीन से कुल 103 लोगों की जांच की गयी। इस दौरान कुल 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं कुल 256 लोगों की आरएमआरआई जांच सैंपल ली गयी है।
जांच के दौरान मिले दो पॉजिटिव
हुसैनगंज। प्रखंड में एंटीजन किट से जांच के क्रम में मंगलवार को दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पीएचसी में 151 लोगों को वैक्सीन दी गई। पीएचसी में मंगलवार को 100 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 2 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई। पॉजिटिव आने वालों दोनों व्यक्ति प्रखंड क्षेत्र के रेनुआ गांव के निवासी हैं। चिकित्सक के अनुसार सभी पॉजिटिव संक्रमितों को घर में आइसोलेट होने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए व जरूरी दवाइयां दी गई। जांच के दौरान एलटी रेहान सरवर, डाटा ऑपरेटर सुनील कुमार व महेश कुमार थे।
बसंतपुर में मिले 16 कोरोना संक्रमित
बसंतपुर। मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में मंगलवार को 90 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से कोरोना संक्रमण की जांच की गई। हेल्थ मैनेजर बीके सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कुल 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें सलेमपुर छपरा की एक महिला के अलावा भगवानपुर प्रखंड व सारण जिले के मशरक के भी लोग शामिल हैं। सभी को तत्काल होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। लैब टेक्नीशियन संजय कुमार व चंदन कुमार ने बताया कि संक्रमित लोगों में प्रखंड मुख्यालय के अलावा करहीं खुर्द, मठियां, सिपाह, शेखपुरा के अलावा भगवानपुर हाट प्रखंड के धर्मराज, साघर सुल्तानपुर, सरेयां व सहसरांव के लोग शामिल हैं। दूसरी तरफ मुख्यालय के अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर पर जीएनएम रूपा कुमारी ने समाचार लिखे जाने तक 80 लोगों को वैक्सीन दिया। सभी चार केन्द्रों पर कुल 160 लोगों का टीकाकरण हुआ।
दरौली में छह मिले कोरोना पॉजिटिव
दरौली। प्रखंड में लगातार कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को दरौली में छह कोरोना पॉजिटिव मिले। प्रखंड क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में हड़कम्प मच गया है। कोरोना पॉजिटिव में मुरेड़ा के 55 वर्षीय एक व्यक्ति, सरहरवा का 23 वर्षीय एक युवक, पुनक की एक 50 वर्षीय महिला, नेतवार का 23 वर्षीय एक युवक, पचबेनिया का एक 21 वर्षीय व 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। हेल्थ मैनेजर शाहिद अंसारी ने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव को होम क्वारंटीन कर दवा दे दी गई है। उन्होंने मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाएं रखने की अपील की।

अन्य समाचार