चोरों ने नौ घरों को बनाया निशाना, लाखों के सामान की चोरी

मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट गांव में हुई चोरी

दरियापुर में पांच घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम
मांझी/ दरियापुर। एक संवाददाता
ऊजले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए नौ घरों को निशाना बनाया व लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। मांझी के घोरहट गांव में चोर और डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार गांव में पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट गांव में चोरों ने एक ही रात चार घरों को निशाना बनाकर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। घटना सोमवार की रात की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने चहार दीवारी फांद कर छत के रास्ते घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामी सरस्वती देवी ने बताया कि उसकी सभी बहुएं एक शादी समारोह में गई थी। रात में सिर्फ वही अकेले घर पर थी। रात में हल्ला होने पर पता चला किउसके घर में भी चोरी की घटना हुई है। उक्त महिला के पड़ोसी परदेसी महतो ने बताया कि सभी लोग अपने अपने घरों में खा पीकर चैन से सो रहे थे। तभी रात में खटखट की आवाज सुनकर एक व्यक्ति अपना दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने के बाद सभी लोग जग गए लेकिन तब तक चोर चोरी के सामान कर चंपत हो चुके थे। सभी लोगों के घरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। कमाल की बात यह है कि चोर घर के सारे बक्सों को उन्हीं के छत पर तोड़कर गहना पैसा लेकर चलते बने। वृद्ध महिला सरस्वती देवी ने बताया उसके छह पुत्रों में से रामपुकार महतो ,ध्रुवनारायण महतो,और राजू महतो के घर को निशाना बनाया गया है। पड़ोसी परदेसी महतो के घर में भी चोरी की घटना हुई है। अब शादी समारोह से वापस लौटने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितना का सामान चोरी हुआ है। चोरी की घटना की लिखित सूचना घर वालों द्वारा मांझी पुलिस को दी जा चुकी है।
डेरनी में एक ही रात पांच घरों में चोरी
डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार में एक ही रात चोरों ने पांच घरों से नकद सहित हजारों रुपए के चुरा लिए। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात चोर सुतिहार गांव के चार लोगों के घर में घुस गए। राकेश कुमार के घर से पांच हजार रुपए नकद सहित करीब एक लाख के गहने चुरा लिए। रघुनी राय के घर से 25 हजार रुपए के जेवर, गंगा राय के घर से भी एक लाख रुपए के गहने व अन्य सामान चुरा लिए। वहीं छबीला राय के घर में भी चोर घुस कर चोरों ने कपड़े आदि चुरा लिए। हालांकि इस बीच गृह स्वामी जग गए लेकिन तब तक चोर फरार हो गए। सभी ने रात को ही पुलिस को सूचना दी।इ सके बाद पुलिस वहां पहुंची और जांच पड़ताल की। गौरतलब हो कि इसी गांव के रिटायर कर्मचारी के घर से चोरों ने रविवार की रात नकद सहित करीब डेढ़ लाख रुपए के गहने चुरा लिए थे। चोरी की बढ़ रही घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई है।
-

अन्य समाचार