सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा घायल

पेज तीन के लिए

जाम
बड़हरिया शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे
अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार को मारी दी टक्कर
फोटो- 05, बुधवार को सड़क हादसे के बाद गुस्साएं लोगों को समझाती पुलिस।
सीवान। निज प्रतिनिधि
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला दरौली थाना क्षेत्र के करोम निवासी फूलझरी देवी थी। जबकि घायल उसका पोता हैप्पी शर्मा है। घटना के बाद आनन-फानन में लोगों ने दोनों को इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर ने फूलझरी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पोते हैप्पी शर्मा का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि एक महिला अपने पोते के साथ बाइक पर सवार होकर बड़हरिया प्रखंड में अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात बोलेरो ने बाइक को धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट आने से महिला की मौत हो गयी। इधर घटना के बाद बोलेरो चालक ने अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गयी है। सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष था। गुस्साएं लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया। प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने-बुझाने के बाद ही आवागमन चालू हो सका।

अन्य समाचार