बीजेपी नेता के निधन पर सांसद सीग्रीवाल ने शोक जताया

पेज पांच के लिए

बसंतपुर। प्रखंड मुख्यालय से सटे सिपाह गांव निवासी बीजेपी नेता नवलकिशोर सिंह की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पहले वे झारखंड की राजधानी रांची में पार्टी से जुड़े थे। इधर कुछ दिनों से वे क्षेत्र में सक्रिय रूप से पार्टी के काम में लगे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल व गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह ने फोन से संपर्क साध घटना पर शोक जताया। निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताते हुए परिवार के लोगों को दुख सहने की भगवान से शक्ति देने की प्रार्थना की। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी शोकसभा का आयोजन किया।

अन्य समाचार